Voice of Eastern India

शिक्षा विभाग में 34.11 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा, 7 दिनों में मांगा जवाब



बिहार शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित कुमार/पटना:
बिहार शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि बिहार के शिक्षा विभाग में HRMS पोर्टल के माध्यम से बड़ा वित्तीय खेल उजागर हुआ है।

अपर मुख्य सचिव CK अनिल की समीक्षा में यह गड़बड़ी सामने आई है। राज्य के सभी 38 जिलों में अनियमित भुगतान के मामले मिले हैं। कुल 6,895 मामलों में अधिक राशि की निकासी का खुलासा हुआ है।

वेतन, मकान किराया भत्ता और एरियर के नाम पर गड़बड़ी सामने आई है। कुल 34 करोड़ 11 लाख 56 हजार 604 रुपये की अधिक निकासी का मामला सामने आया है। मेकर, चेकर और अप्रूवर की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। 

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब देने के लिए अधिकारियों को सात दिनों का समय दिया गया है। साक्ष्य के साथ जवाब नहीं देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.