धनतेरस और दीपावली के मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पटना के ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: धनतेरस और दीपावली के मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पटना के ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया है।
इस कड़ी में 6 और 7 नवंबर को शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। साथ ही दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक यातायात पर पाबंदी भी रहेगी।
इन रूटों में रहेगी नो एंट्री
- खेतान मार्केट और चूड़ी मार्केट में वाहनों की नो-एंट्री।
- बाकरगंज और मछुआटोली के रास्तों पर भी प्रतिबंध।
- दिनकर गोलंबर से नाला रोड तक मालवाहक वाहनों पर रोक।
- बुद्ध मार्ग और सिटी सेंटर मॉल के पास वन-वे व्यवस्था।
कई मार्गों पर डायवर्जन
धनतेरस और दीपावली के मौके पर पटना पुलिस द्वारा बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन भी रहेगा, इसके अलावा जेपी गंगा पथ पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
हालांकि इस नई ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को छूट दी जाएगी। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी लें और वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें।
