Voice of Eastern India

मधुबनी गोलीकांड में पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से निलंबित आरोपी ASI



मधुबनी फायरिंग कांड में बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
मधुबनी फायरिंग कांड में बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही उन्हें आज ही सेवा से बर्खास्त करने की भी तैयारी की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी फायरिंग कांड के आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह की जानकारी देने वालों के लिए 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया है। 

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पांच सदस्यीय विशेष टीम का भी गठन किया गया है।

बता दें कि मधुबनी के बलिराजगढ़ गांव में ASI की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई ग्रामीण घायल हो गए थे। इस मामले में बाबूबरही थाने में आरोपी ASI के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की भी पहल की जाएगी। 

जानकारी मिली है कि यह आरोपी ASI पहले भी विवादों में रहा है। वर्ष 2025 में एक नाबालिग की मौत मामले में भी उनका नाम आया था। फिलहाल फरार ASI की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। साथ ही पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.