Voice of Eastern India

युवाओं के लिए खुशखबरी! बिहार के इस जिले में लगेगा जॉब कैंप, इतने पदों पर होगी भर्ती 



बिहार के खगड़िया समेत आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा मौका है।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के खगड़िया समेत आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा मौका है। अगर आप 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय खगड़िया की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से देश की जानी-मानी कंपनी HAIER में काम करने का अवसर मिलेगा। वे कैंडिडेट्स जो इस नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक हों, वे बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए रोजगार पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। बिना इसके आवेदन नहीं कर सकते।

100 पदों पर होगी भर्ती

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी TALENTCORP SOLUTION PVT. LTD. भाग ले रही है। कंपनी के माध्यम से HAIER में ट्रेनी के कुल 100 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास युवा आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹17,700 से ₹21,000 तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से बस और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यहां होगी जॉब लोकेशन

जिला नियोजनालय से बताया गया कि चयनित युवाओं की जॉब लोकेशन पुणे, महाराष्ट्र होगी। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को इनमें से किसी भी शहर में नियुक्ति दी जाएगी। यानी बिहार के युवाओं को दूसरे राज्य में देश की जानी-मानी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 20 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, खगड़िया पहुंचना होगा. अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाएं। रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.