बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 2010 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 2010 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.
अधिसूचना के अनुसार, रचना पाटिल को वित्त विभाग के सचिव (व्यय) पद से हटाकर राज्यपाल सचिवालय, बिहार का सचिव नियुक्त किया गया है.
वहीं, कंवल तनुज को वित्त विभाग का नया सचिव (व्यय) बनाया गया है. इससे पहले वे योजना एवं विकास विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे. कंवल तनुज के पास योजना एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. दोनों अधिकारियों का नया पदस्थापन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.
यह भी पढ़ें- मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां तेज, विवाह का निमंत्रण पत्र आया सामने
