NDA की बैठक समाप्त होने के बाद जदयू के नवनिर्वाचित MLC नीरज कुमार ने गठबंधन में किसी भी तरह की नाराजगी या टूट की अटकलों को खारिज किया है।
JDU के नवनिर्वाचित MLC नीरज कुमार
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: NDA की बैठक समाप्त होने के बाद जदयू के नवनिर्वाचित MLC नीरज कुमार ने गठबंधन में किसी भी तरह की नाराजगी या टूट की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि NDA में करार है, दरार नहीं। बिहार में सत्ता परिवर्तन की खबरों को उन्होंने राजनीतिक अफवाह बताते हुए कहा कि ऐसी किसी बैठक की उन्हें जानकारी नहीं है।
नीरज कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने सामाजिक बदलाव और समाज सेवा के लिए काम नहीं किया, उन्हें ही गठबंधन में दरार नजर आती है। वहीं, MLC चुनाव में बीजेपी पर लगे भितरघात के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जदयू की समीक्षा बैठक में सामने आए निष्कर्षों की जानकारी पार्टी नेतृत्व देगा।
