Voice of Eastern India

पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- हम अपनी पार्टी बनाएंगे



अनंत सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
पार्टी से निकाले जाने के बाद जदयू विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. अनंत सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. दरअसल जब अनंत सिंह से पूछा गया कि अब आप किस पार्टी में जायेंगे, तो अनंत सिंह ने कहा कि हम अपनी पार्टी बनाएंगे.

भड़कते हुए अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी से निकाला गया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. आने वाले चुनाव में जदयू 10 सीटों पर सिमटेगी. गुस्से में अनंत सिंह ने कहा “जिन लोगों ने निकाला है उनकी औकात क्या है चुनाव आने दीजिए बता देंगे”. उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी की जो स्थिति है, पार्टी ज्यादा दिन बच नहीं पायेगी. नीतीश कुमार खत्म हो चुके हैं, पार्टी बर्बाद हो गई है, पार्टी में कोई नहीं बचा है.
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.