अनंत सिंह JDU से निष्कासित
JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी निर्देशों की लगातार अवहेलना, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित भाषा के प्रयोग और MLC चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ जाकर दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण ये कार्रवाई की गई है. पार्टी ने अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत उनकी विधायकी रद्द करने की अनुशंसा की है. वहीं नीलम देवी को भी दल विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए निकाला गया है.
यह भी पढ़ें- सांसद डॉ. निशिकांत दुबे करेंगे 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के लिए रूसी और बेलारूसी अतिथियों की अगवानी
