नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज! बोले- पार्टी के भीतर विरोध करने वालों का…
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: जेडीयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार ने इशारों-इशारों में जेडीयू विधायक अनंत सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न हुआ हमारे कार्यकर्ताओं की जीत हुई है।
सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि नीतीश कुमार का संस्कार और जलवा उनके प्रति स्नेह का रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
राजनीति का जो अपराधीकरण लंपटीकरण राजनीतिक विमर्श में अपराधियों की पहचान बन जाना यह राजनीति का दुर्भाग्य जनक पक्ष था। उसके खिलाफ आपार समर्थन मिला है। इसका गहरा असर आने वाली राजनीति पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा “जो मेरे खिलाफ पार्टी के ही लोग प्रचार प्रसार कर रहे थे, राजनीति में उन लोगों का तबीयत खराब रहेगा इतना मैं आस्वस्थ कर रहा हूं। कब खराब होगा हम नहीं जानते हैं, लेकिन इन लोगों का तबीयत पार्टी खराब कर देगी एकदम 100 प्रतिशत खराब रहेगा।”
