बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में
पटना में छापेमारी
अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार STF ने आज बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है. साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. पटना STF और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने राजा बाजार और बोरिंग रोड में छापा मारा है. अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बोरिंग रोड की मोंटेसरी गली स्थित मेरिडियन अपार्टमेंट के ए-ब्लॉक और तीसरे तल के फ्लैट नंबर 301-A में छापेमारी जारी है. वहीं राजा बाजार स्थित एक अपार्टमेंट में भी पुलिस की कार्रवाई चल रही है.
इसे भी पढ़ें: पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार
संबंधित सामग्री
