Voice of Eastern India

पटना एयरपोर्ट के आसपास DJ और लेजर लाइट पर लगा प्रतिबंध 



एयरपोर्ट के आसपास DJ और हाई इंटेंसिटी लाइट के इस्तेमाल पर रोक लगाई गयी है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
विमान परिचालन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. पटना एयरपोर्ट के आसपास DJ और लेजर लाइट पर प्रतिबंध लगाया गया है. इस संबंध में पटना और दानापुर अनुमंडल प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है. 

एयरपोर्ट के आसपास DJ और हाई इंटेंसिटी लाइट के इस्तेमाल पर रोक लगाई गयी है. दरअसल लेजर लाइट से पायलटों का ध्यान भटकने और हादसे का खतरा बना रहता है. विमान की टेकऑफ और लैंडिंग को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. 

इसे भी पढ़ें: नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशी तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.