Voice of Eastern India

बिहार के 18 जिलों में दवा दुकानों पर छापेमारी, 17 से ज्यादा जगहों पर मिली गड़बड़ी!



राज्यभर में कुल 34 दवा दुकानों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ जांच अभियान चल रही है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
बिहार के 18 जिलों में दवा दुकानों पर औषधि नियंत्रण विभाग ने छापा मारा है. राज्यभर में कुल 34 दवा दुकानों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ जांच अभियान चल रही है. इस दौरान 17 से अधिक स्थानों पर शुरुआती जांच में अनियमितताएं मिली हैं. साथ ही बिना लाइसेंस चल रही दवा दुकान में दवाओं को सील किया गया. संचालक पर अभियोजन की कार्रवाई भी की जा रही है. 

पटना के जीएम रोड स्थित दवा दुकानों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान सागर मेडिको से चार आयुर्वेदिक दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं. जबकि मुरली फार्मा में खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अनिवार्य रजिस्टर गायब मिले. इसके अलावा एजिथ्राल-500 दवा की प्रामाणिकता पर संदेह जताया गया है. कंपनी से इसका सत्यापन कराया जा रहा है. वहीं पॉपुलर प्रतिष्ठान की पांच दवाएं जांच के लिए निर्माता कंपनी को भेजी गई है.

इसे भी पढ़ें: कल वैशाली आयेंगे PM मोदी, चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा; कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री  





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.