आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी स्विफ्ट डिजायर कार लपटों से घिर गई.
राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
शेरघाटी/डेस्क: शेरघाटी अनुमंडल के डोभी थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी स्विफ्ट डिजायर कार लपटों से घिर गई. कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.
हालांकि, आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रही थी. इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई. लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कार में सवार दोनों व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में शीशा तोड़कर बाहर निकले.
कार में सीएनजी गैस होने के कारण लोग सहमे हुए थे. लपटों के बीच कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई. इसके कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया. दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. उक्त कार डोभी थाना क्षेत्र के पिपरघट्टी के समीप रहने वाले प्रकाश टेंट हाउस के मालिक प्रकाश कुमार की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: प्रेमी के साथ घूमने गई छात्रा से छेड़खानी, युवकों ने की मारपीट; वीडियो वायरल
