न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : रविवार को होने वाली नीट की परीक्षा को लेकर पटना शहरी इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस कड़ी में ऑटो, ई-रिक्शा, बड़े मालवाहक वाहनों के संचालन के लिए गाइडलाइन जारी हुई है। इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर यह गाइडलाइन सभी निजी और सरकारी गाड़ियों पर लागू होगी।
ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए रूट
धनकी मोड़ से पटना शहर की ओर आने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा अब जीरो माइल, न्यू बाईपास, भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाईपास की ओर संचालित किए जाएंगे।
भारी एवं मालवाहक वाहनों के लिए रूट
धनकी मोड़ से पटना शहर की ओर आने वाले सभी बड़े वाहन, मालवाहक वाहन, बस और पिकअप आदि न्यू बाईपास मीठापुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। करबिगहिया की तरफ से आने वाले भारी एवं मालवाहक वाहन मीठापुर न्यू बाईपास होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।
मोइनुल हक स्टेडियम/बहादुरपुर क्षेत्र के लिए प्रतिबंध एवं डाइवर्ज
स्टेडियम की ओर से बस और मालवाहक वाहनों को बहादुरपुर आरओबी (ROB) की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये सभी वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में वैशाली गोलंबर, राजेंद्र नगर पुल से 90 फीट रोड होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। जीपीओ (GPO) से चिरैयाटांड़ पुल की ओर भी भारी वाहनों (बस और पिकअप) के परिचालन की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग से जाने वाले सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग प्रदान किया गया है। ये सभी वाहन अब मीठापुर न्यू बाईपास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे
