न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
साकेत कुमार / पटना : रविवार को होने वाले नीट री एग्जाम को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस कड़ी में पटना स्थिति बापू परीक्षा केंद्र के बाहर भी सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए हैं। यहां पैरामिलिट्री फोर्स के साथ-साथ राज्य पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
35 शहरों में 331 परीक्षा केंद्र
मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 35 शहरों में कुल 331 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नीट री एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। पटना में 95 केंद्रों पर 46000 छात्र और छात्राएं परीक्षा देंगे।
यातायात की विशेष व्यवस्था
परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग की तरफ से 1500 बसों को लगाया गया है जिसमें परीक्षार्थियों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें टिकट के बदले एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी कंडक्टर को प्रदान करनी होगी। इसके अलावा परीक्षा को लेकर कल पटना के सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग कर रही है।
