Voice of Eastern India

गहरे पानी में डूबे दो किशोर, पसरा मातम


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विकाश कुमार / मोकामा :
मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में एक भीषण हादसा हुआ है। शुक्रवार को स्नान करने काली स्थान घाट गए दो बालक गंगा किनारे बने बड़े गड्ढे में डूब गये। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे स्नान के क्रम में पांव फिसलने से गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। 

मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर किया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े लेकिन बारह वर्षीय मोहम्मद रेहान और पंद्रह वर्षीय मोहम्मद जैद की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने दोनों को कड़ी मशक्कत से पानी से निकाला और हाथीदह थाना को सूचित करते हुये अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

इस हादसे के बाद दरियापुर गांव में मातम पसर गया और परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर हाथीदह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेजते हुये परिजनो के सुपुर्द कर दिया।

जबकि पिछले 3 वर्षो से ग्रामीणों द्वारा मोकामा में एसडीआरएफ की स्थाई तैनाती की मांग की जा रही है लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। वहीं पिछले तीन वर्षों का डाटा उठा कर देखा जाए तो मोकामा प्रखंड में सिर्फ 50 से अधिक मौते डूबने से हुई है इसके बावजूद अभी तक एसडीआरएफ की टीम को तैनात नहीं किया गया है। जिससे मोकामा के लोगों में काफ़ी आक्रोश देखने को मिल रहा है!
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.