Voice of Eastern India

पैसों की तंगी के कारण पति के शव के पास बैठी रही पत्नी, 3 दिनों बाद कफन पहनकर दी मुखाग्नि


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : खगड़िया में उस समय मानवता भी शर्मशार होते दिखा जब लोगों को पता चला कि पैसो के अभाव व गरीबी की मार झेल रही एक पत्नी तीन दिनों से अपने पति का दाह संस्कार तक नहीं कर पा रही है।

तीन दिनों से पति के शव के पास बैठकर पत्नी समाज, सरकार की व्यवस्था और भगवान को कोसकर सिसकियां भरती रहीं। मानवता इतनी शर्मशार होती दिखी कि उसके झोपड़ी के आसपास रहने वाले भी तीन दिनों तक इस हृदयविदारक घटना को नजर अंदाज करते रहे। जब शव से दुर्गंध आने लगा तो आसपास के लोग चर्चा करने लगे और बात निकलकर मुहल्ले से बाहर आई। लोगों के साथ ही नगर प्रशासन ने भी पत्नी को एच्छिक सहायता उपलब्ध करवाकर शव का दाह संस्कार करवाया।

हालात, तब गंभीर दिखी जब मृतक मन्नु साह की पत्नी कफन पहनकर पति के चिता में आग लगाई। इस दृश्य को देखकर और जानकर हर किसी का कलेजा फटने लगा। वार्ड नंबर 14 के पार्षद पप्पू यादव ने बताया कि गुरूवार को जब उन्हें जानकारी मिली तो वे मृतक के घर पर गए सहयोग को लेकर हाथ बढाया, देखते देखते लोगों सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ नगर प्रशासन ने भी सहयोग का हाथ बढाया और सम्मान पूर्वक दाह संस्कार कराया गया।

क्या है मामला

मजदूरी करने वाले मन्नु साह तीन साल पहले दाननगर मुहल्ले में किराए के आवास में रहकर मजदूरी कर अपना परिवार चलाते थे। बांध के पार रामचंद्रा वार्ड पांच में कुछ साल पहले झुग्गी बनाकर रहने लगे। किसी तरह मजदूरी कर जीवकोपार्जन करते थे समय बीतने के साथ मन्नु साह को कैंसर हो गया। पैसे के अभाव में थोड़ा बहुत बीमारी का इलाज हुआ और तीन दिन पहले वह भगवान के प्यारे हो गए।

उनकी पत्नी अकेली पति के शव के पास बैठकर तीन दिनों तक सिसकियां भरती रही। लोगों ने बताया कि मन्नु साह को एक बेटा है जो प्रदेश में कमाता है यह भी बताया कि मां के पास बेटे का फोन नंबर नहीं था इसलिए वह इस हृदयविदारक घटना को बेटे को नहीं बता पाई। आसपास के लोग भी उन्हें तीन दिनों तक झांकने नहीं गए जब शव से बदबू आने लगी तब आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी कुछेक बाहरी लोगों को दी, इसी दौरान सोशल मीडिया पर बात वायरल होने पर लोगों की संवेदना जगी और किसी तरह दाह संस्कार हुआ।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.