Voice of Eastern India

धर्मेंद्र प्रधान ने दिमागी नक्सल पर दिया बड़ा बयान, कहा- जो लोग देश में… 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 21 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। ऐसे में उनके दौरे की तैयारियों का जायजा लेने आज पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना आए हैं।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 21 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। ऐसे में उनके दौरे की तैयारियों का जायजा लेने आज पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना आए हैं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में भी विकास कार्यों में काफी तेजी आई है। वहीं दिमागी नक्सल पर पीएम के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों को एकजुट होकर ऐसी मानसिकता वाले लोगों को विरोध करना चाहिए।

पटना हवाईअड्डे पर मीडिया से मुखातिब होते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो देश में अराजकता लाने की सोच रखते हैं या जो देश को अस्थिर करने की सोच रखते हैं, वैसे लोग ही दिमागी नक्सली हैं। ऐसे लोगों को उनके खिलाफ एकजुट होना होगा, क्योंकि ऐसे लोग देश के लिए खतरा हैं।

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश तेजी से विकास कर रहा है। नक्सल सोच वाले गलत बयानबाजी करके लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह कभी भी सफल नहीं होने वाले हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह लोग प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन करना चाहते हैं। लोकतंत्र में जो चुनी हुई सरकार है, उस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने दिमागी नक्सल पर पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का नाम हो रहा है तो इन लोगों को कहीं न कहीं कसक हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ जनता को एकजुट होना है और जनता धीरे-धीरे एकजुट हो भी रही है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘जो प्रजातांत्रिक शक्ति के खिलाफ है, जो प्रजातांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जो अराजकता फैलाना चाहते हैं, वही दिमागी नक्सल हैं। उनको देशभर में प्रजातांत्रिक तरीके से लोगों को एकजुट होकर उसका प्रतिरोध करना होगा।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.