Voice of Eastern India

नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद



पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार मोतिहारी/पटना:
पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है। कुण्डवाचैनपुर थाना और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम द्वारा की गई त्वरित छापेमारी के दौरान नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस अवैध कृत्य में शामिल एक अभियुक्त को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 

छापेमारी और पूछताछ के खुलासे

पुलिस और एसएसबी को मिली खुफिया सूचना के आधार पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इन नाबालिग बालिकाओं को विभिन्न प्रलोभन देकर शोषण के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

इस मामले में पुलिस ने तस्कर सलाउद्दीन अंसारी (पिता – जुल्फैकार अंसारी, निवासी – हारूनी, थाना – ढाका, जिला – पूर्वी चम्पारण) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी पुलिस और एसएसबी की इस सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया है। पुलिस बालिकाओं के परिजनों से संपर्क करने और इस मानव तस्करी नेटवर्क के अन्य सुराग तलाशने में जुटी हुई है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.