Voice of Eastern India

बिहार के इस स्टेशन से नई दिल्ली के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली के बीच संचालित विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। चार विशेष ट्रेनों को नवंबर और दिसंबर तक विस्तारित अवधि में चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे आगामी महीनों में इन महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन 30 नवंबर तक 88 अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस एक दिसंबर तक 88 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन भी 30 नवंबर तक 88 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस एक दिसंबर तक 88 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार, विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों के समय, मार्ग और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए गए हैं। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, चार शयनयान श्रेणी, पांच वातानुकूलित तृतीय इकोनामी और सात वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।

रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों और आगामी महीनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। यात्रियों से निर्धारित समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.