Voice of Eastern India

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान



बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

बता दें कि PM सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को राज्य सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत 3 किलोवाट तक सोलर पर केंद्र से 78 हजार रुपये जबकि राज्य से 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। 

वहीं पात्र उपभोक्ताओं को कुल 98 हजार रुपये तक अनुदान मिल सकता है। मंगलवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 9 सोलर रथों को हरी झंडी दिखाएंगे और सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। 

इस दिन कार्यक्रम से पहले सीएम ‘सेवा सेतु कैंप’ का निरीक्षण भी करेंगे। उसके बाद PM सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से वे सीधा संवाद करेंगे। 
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.