Voice of Eastern India

भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां



भागलपुर में कोतवाली थाना के समीप स्थित टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
शम्भू भगत/भागलपुर:
भागलपुर में कोतवाली थाना के समीप स्थित टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मॉल के एक कर्मी ने जैसे ही मेन गेट का शटर उठाया तो अंदर धुआं भरा हुआ था और आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची है।

आग की गंभीरता को देखते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। 

आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग से हुए नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.