न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन भरा। नोमिनेशन करने से पहले उन्होंने रोड शो भी किया। सोमवार को बीजेपी ऑफिस से नीरज सिन्हा रथ पर सवार होकर निकले। उनके साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। नीरज सिन्हा के साथ नॉमिनेशन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेतागण भी मौजूद रहे।
नितिन नवीन के पिता को दी श्रद्धांजलि
नॉमिनेशन से पहले नीरज सिन्हा पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-पाठ की और भगवान का आशीर्वाद लिया। फिर प्रत्याशी नीरज सिन्हा नवीन सिन्हा स्मृति पार्क भी पहुंचे और वहां नितिन नवीन के पिता को श्रद्धांजलि दी।
एनडीए ने किया शक्ति प्रदर्शन
इसके बाद रथ पर सवार होकर बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा ने रोड शो किया और फिर नामांकन दाखिल किया। नीरज सिन्हा के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
