बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष और मिशा भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े रोजगार, शिक्षा, सड़क और पुल-पुलिया जैसे मुद्दे नहीं हैं।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष और मिशा भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े रोजगार, शिक्षा, सड़क और पुल-पुलिया जैसे मुद्दे नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं होता। नेताओं को जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में शामिल होना चाहिए और पांच साल तक जनता के विश्वास के लिए काम करना चाहिए।
दिलीप जायसवाल ने विपक्षी नेताओं से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पटना में बैठकर राजनीति करने से नेतृत्व साबित नहीं होता।
कानून-व्यवस्था पर मंत्री ने कहा कि सरकार कानून के रास्ते पर चल रही है। जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और अपराध करने वालों को कानून के मुताबिक सजा मिलेगी।
