Voice of Eastern India

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त



ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
देवब्रत तिवारी/कैमूर:
ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाईक दो लग्जरी कार जप्त होने की भी जानकारी मिली है।

बताया जाता है कि गत 19 सितंबर को कैमूर एसपी को गुप्त सूचना मिली कि दिलदारनगर से टाटा सफारी में सवार हथियार से लैस अपराधी परसथुआ जा रहे है और आगे आगे गुड्डू यादव बुलेट से स्कॉट कर रहा है। तत्काल नुआंव थानाध्यक्ष के नेतृत में एक टीम गठित की गई।

जब पुलिस तियरा नहर पुल और महस्था मोड़ पर वाहन जाँच करने लगी तो उसी समय एक कार और एक टाटा सफारी को पुलिस ने घेरा बंदी की तो पुलिस वाहन में टक्कर मारते हुए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उसके बाद अखिनी गाँव को घेरा बंदी कर और ड्रोन कैमरे की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके नाम अनीश खान, फुलवदन यादव, फैजान खान, गुफरान खान जबकि गुड्डू यादव अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है।

वही मोहनियां प्रभारी डीएसपी दयानन्द कुमार ने बताया कि 19 सितंबर की शाम 7 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दिलदार नगर से परसथूआ टाटा सफारी में हथियार से लैस अपराधी जा रहे हैं और बुलेट से गुड्डू यादव स्कॉट कर रहा है। तत्काल नुआंव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

जब वाहन जांच के दौरान एक कार और एक टाटा सफारी को पुलिस ने घेरा बंदी किया तो वे पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। आगे जाकर पुलिस ने अखिनी गाँव को घेरा बंदी किया, पर कुछ पता नहीं चला तो ड्रोन कैमरे से मदद लिया गया जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक कार, एक टाटा सफारी और एक बाइक जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.