Voice of Eastern India

बिहार को बड़ी सौगात, अब हर ग्राम पंचायत में मिलेगी यह विशेष सुविधा



बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा। 

पंचायती राज विभाग ने विवाह मंडप निर्माण के खर्च की स्वीकृति दी है। चरणबद्ध तरीके से सभी ग्राम पंचायतों में इसका निर्माण कराया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार इस विवाह मंडप का निर्माण ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जाएगा। Site Specific Estimate के आधार पर इसे तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जाएगी। तकनीकी स्वीकृति के बाद संबंधित जिला पदाधिकारी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करेंगे। 

पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने 24 सितंबर को इसका आदेश जारी किया है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.