Voice of Eastern India

भोजपुर में मां-बेटे की निर्मम हत्या, पहले गड़ासे से काटा गला फिर हथौड़े से किए कई वार 



भोजपुर जिले के जगदीशपुर तेंदूनी गांव में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव/आरा:
भोजपुर जिले के जगदीशपुर तेंदूनी गांव में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इस गांव में धारदार हथियार और लोहे के हथौड़े से वार कर मां-बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान तेंदूनी वार्ड नंबर 7 निवासी रामवती देवी और उनके पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। 

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रामवती देवी अपने छोटे पुत्र सुनील कुमार के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी विवाद को लेकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 

आरोप है कि गड़ासे से गला काटने के बाद दोनों के शरीर पर लोहे के हथौड़े से भी कई वार किए गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि दोनों मृतक मां-बेटे हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतका के बड़े पुत्र दिनेश उर्फ दीपक और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.