मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां तेज, विवाह का निमंत्रण पत्र आया सामने
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी होने जा रही है. शादी से पहले शिवांगी सिंह की पहली तस्वीर और विवाह का निमंत्रण पत्र सामने आया है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी होने जा रही है. शादी से पहले शिवांगी सिंह की पहली तस्वीर और विवाह का निमंत्रण पत्र सामने आया है.
परिवार की ओर से शादी का निमंत्रण सभी के लिए खुला रखा गया है. अनंत सिंह ने कहा है कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान समेत दुनिया के किसी भी हिस्से से जो लोग समारोह में शामिल होना चाहते हैं, उनका स्वागत है.
शादी में करीब चार लाख मेहमानों के भोजन की तैयारी की जा रही है. इसके लिए 150 से अधिक व्यंजन परोसे जाने की योजना है. अनंत सिंह स्वयं नेताओं, दोस्तों और शुभचिंतकों को शादी का निमंत्रण देने में जुटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार का वित्तीय प्रबंध पूरे तरीके से चरमरा गया : प्रतुल शाह देव
