Voice of Eastern India

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- एनडीए में सब कुछ ठीक



बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए में खटपट की अटकलों पर कहा कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है।




बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आएं और राज्य की जनता की जरूरतों व अपेक्षाओं को पूरा करें। उनका भव्य स्वागत और अभिवादन किया जाएगा। प्रधानमंत्री बिहार के विकास से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

तेजस्वी यादव के सवाल उठाने पर कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि आखिर वह क्या चाहते हैं, जब प्रधानमंत्री राज्य के विकास के लिए आ रहे हैं।

वहीं, एनडीए में खटपट की अटकलों पर कहा कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है। जहां कुछ कमियां या नाराजगी है, उसे दूर करने के लिए सभी नेता मिलकर बातचीत कर रहे हैं।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.