Voice of Eastern India

RJD से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, कहा कुछ लोग…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी थे। वर्ष 2014 में लालू यादव ने उन्हें मीडिया प्रभारी और पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया था। 

अब भटक गई है राजद : मृत्युंजय तिवारी 

राजद से इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने कहा “राजद अब भटक गई है। ऐसे कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है। मैने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।” मृत्युंजय तिवारी ने बयान जारी करते हुए कहा, “आज मैंने आरजेडी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। आज आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हमने स्पष्ट रूप से कहा कि अब मेरे जैसे समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए इस पार्टी में कोई सम्मान नहीं है। बारबार कहने के बाद भीा किसी वरिष्ठ नेता ने संज्ञान नहीं लिया।”

‘अपमानित होकर कोई नहीं रह सकता’

उन्होंने आगे कहा, “हमने कई बार तेजस्वी यादव से भी अपनी शिकायत की लेकिन उन्होंने भी संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में मेरे जैसे समर्पित कार्यकर्ता का इस पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं था। अपमानित होकर कोई राजनीति नहीं कर सकता है।” अपने बयान के अंत में मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “हमने बुरे दिनों में आरजेडी का साथ दिया था। अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहण किया और आरजेडी की नीतियों को आगे बढ़ाया, लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर दिया। ऐसे लोगों से अगर तेजस्वी यादव घिरे हैं तो फिर हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में रहना उचित नहीं है।”



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.