भोजपुर जिले में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मामले में सीएम ने मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने पर सीएम सम्राट ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सीएम सम्राट ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव में आपसी विवाद के बाद तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मृतकों के निकटतम परिजन को अनुग्रह अनुदान के रूप में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया है। प्रशासन को सभी घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने तथा घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
